Posts

Showing posts from August 3, 2017

आधुनिकता की आंधी

आधुनिकता की आंधी विश्व का हर एक देश अपने आपको तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बना रहा है। प्रतिदिन नए आविष्कार हो रहे हैं। विज्ञान जगत अपने चरम की ओर बढ़ता जा रहा है। इस दौड़ में भारत भी पीछे नही है। भारत भी दुनिया के अन्य प्रमुख देशों की तरह आधुनिक विज्ञान जगत में महत्वपूर्ण स्थान बना चुका है। आधुनिकता क्या है?  वास्तव में हमारे देश के नागरिकों को आज भी आधुनिकता की सही जानकारी नही है। विशेष कर हमारे युवा जो आधुनिकता को सिर्फ आकर्षक कपड़े पहनना और नए संसाधनों से युक्त रहना  समझते हैं। आधुनिकता का मतलब अपने विचारों को आज के वर्तमान वैश्विक विचारों से जोड़ना है। हमारे विचार नवीन हो, जिनमें वैज्ञानिकता भी सामिल हो आधुनिकता दिखावे की वस्तु मात्र नही है। हम तभी आधुनिक बन सकते हैं जब हमारे  विचारों में नवीनता और वैज्ञानिक सोच शामिल हो सके। हमें नई तकनीकि की आदत पड़ चुकी है, हाथों में मोबाइल या कम्प्यूटर को लेकर हम स्वयं को आधुनिक कहेंगे तो यह बेईमानी होगी। आंधी का प्रभाव जब आंधी चलती है तो सबकी आंखें बन्द हो जाती हैं और सभी को प्रभावित करती है। ऐसा ही कुछ आधुनिकता की इस आंध...