वर्तमान में देवर्षि नारद की प्रासंगिकता
वर्तमान में देवर्षि नारद की प्रासंगिकता आज के समय में पत्रकारों की स्थिति चिंता का विषय बन गई है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, पर यहां पर हम आदि पत्रकार के रूप में पूज्य नारद जी को आदर्श मानते हुए वर्तमान के पत्रकारों की परिस्थिति को दर्शाना चाहते हैं। सर्वपूज्य- नारद जी का महत्व मात्र देवताओं में ही नहीं अपितु राक्षसों में भी रहा है। उन्हें तीनों लोकों के हर एक व्यक्ति ने समान महत्व दिया है। उसके पीछे का कारण उनकी प्रवृत्ति रही है। नारद जी ने कभी किसी का अहित नहीं किया और न ही यह प्रयास किया कि वह पक्षपात करें। जितना मान उन्हें देवताओं ने दिया उससे कहीं अधिक सम्मान राक्षसों ने भी किया है। वर्तमान में पत्रकारों को सत्ता और विपक्ष दोनों के द्वारा समान सम्मान मिलना चाहिए। अवध्य- नारद जी कटु वक्ता के रूप में भी जाने जाते हैं। यह स्वाभाविक भी है, क्योंकि जो व्यक्ति सत्य बोलता है वह मृदु वक्ता नहीं हो सकता है। कटु वक्ता होने के बावजूद भी नारद जी के सम्मान और जीवन पर कभ...