Posts

Showing posts from January 27, 2018

छात्रों में अनुशासन लोकतंत्र का आधार है

Image
                         छात्रों में अनुशासन लोकतंत्र का आधार है    लोकतंत्र की परिभाषा में ही हमें बता दिया जाता है कि इस प्रणाली में हमें सबकी सहभागिता की आवश्यकता होती है। सबके साथ से ही देश के विकास का रास्ता बन पाता है। यदि बात साथ की हो रही है तो हमें यह ज्ञात होना चाहिए कि सबसे महत्वपूर्ण सहयोग रहता है छात्रों का , जो किसी भी देश के कायाकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करते हैं। अगर हम छात्रों की ही बात कर रहे हैं तो हमें इसपर भी ध्यान देना होता है कि छात्रों में अनुशासन की भावना का होना आवश्यक होता है। अनुशासन की भावना इसलिए कहा क्योंकि अनुशासन किसी के सिखाने से नहीं आ सकता है , यह एक मात्र हमारे अन्दर ही अपने आप उत्पन्न होने वाली भावना है , जो हमें औरों से अलग करती है। अत :   यदि स्व :  अनुशासन की बात की जाए तो यह अधिक सही रहेगा। यदि छात्र अनुशासित होंगे तो स्वाभाविक है कि देश का प्रत्येक नागरिक अनुशासित होगा। क्योंकि यह तो स्पष्ट ही है क...