महिला शोषण
प्रथा के नाम पर महिलाओं का शोषण.... भारत में किराए की कोख पर किसी हद तक नियंत्रण लगा दिया गया है पर देश के अनेक हिस्सों में आज भी अनेक कुप्रथाएं वादस्तूर जारी हैं, जो महिलाओँ के लिए अभिशाप हैं और इन पर रोक लगाना बहुत ही जरूरी है। उन्हीं कुरीतियों में से एक है किराए की बीवी बनाने की प्रथा। जहां एक ओर हम महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के अधिकारों की बात कर रहे हैं, वही दूसरी ओर देश में मौजूद कुछ कुप्रथाओं ने इन सब बातों पर पानी फेर रखा है। हमारे देश में कठोर कानून होने के बावजूद भी आज महिलाओं की खरीद फरोख्त के मामले सुनने को मिलते रहते हैं। जिनके परिणाम स्वरूप महिलाओं को जिस्मफरोशी के धन्धे में उतार दिया जाता है। लेकिन इन सब के बावजूद कुछ कुप्रथाएं आज भी जारी हैं जो महिलाओँ के अधिकारों का हनन कर रही हैं और इस समस्या पर न ही सरकार का रुख स्पष्ट हो रहा है और न ही समाज के ठेकेदारों की आंखें खुल पा रही हैं। ...