बलात्कार: अपराध या मानसिकता
बलात्कार : अपराध या मानसिकता दुनियां में होने वाले अपराधों में सबसे घृणित और वहशी अपराधों की श्रेणी में आने वाला अपराध बलात्कार को ही माना जाता है। किसी की अस्मिता को तार-तार करना वह भी मात्र अपनी वासना की छुधा को शान्त करने के लिए, इससे अधिक जघन्य अपराध कोई नहीं हो सकता है। इस अपराध के पीछे अपराध करने वाले की मानसिकता का प्रभाव होता है, जिसके कारण वह इस तरह के भयानक अपराध को करने से पहले और बाद में आने वाले परिणाम के बारे में भी नहीं सोचता है। अपराध के कारण शिक्षा : इस तरह के अपराध के कारणों का निश्चित विश्लेषण करना शायद ही संभव हो सकता है, क्योंकि हर घटना की अपनी परिस्थिति होती है। जरूरी नहीं कि जिस परिस्थिति में एक घटना घटित हुई हो वही परिस्थिति दूसरी घटना के लिए भी हो। परन्तु एक ऐसी चीज है जो सदैव समान ही रहेगी और वह है मानसिकता। हमारे समाज में अपराध की प्रवृत्ति बड़ती जा रही है। पहले ये तर्क दिया जाता था कि जो क्षेत्र अशिक्षित हैं वहीं पर ऐसी घटनाएं होती हैं। परन्तु आज के समय जो अधिक शिक्षित हैं वही ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहें हैं, तो मात्र शिक्षा...