शर्म की बात
शर्म की बात दुनिया का इतिहास जिस किसी को भी याद हो, उससे आप एक बात जरूर पूछिएगा कि पूरी दुनिया में जितने भी देश आज संपन्नता की श्रेणी में अग्र भाग पर आते हैं, उनके विकास का समय काल कितना रहा है। मुझे नहीं लगता कि किसी का भी जवाब चार, पांच, या फिर छ : दशक के अलावा कुछ और होगा। इतनें ही समय में दुनिया के दिग्गज देशों ने अपने आपको इस स्थिति में ला खड़ा किया है कि मुझे दिग्गज शब्द का उपयोग करना पड़ रहा है। आपके मन में यह विचार तो आ ही रहा होगा कि शीर्षक के आधार पर तो विषय का मेल नहीं हो पा रहा है। परेशान मत होइए यह कार्य मेरा है जो मैं अच्छे से करना जानता हूं। संसार के सभी प्रभुत्व संपन्न देशों की एक लिस्ट बनाइए और देखिए कि उन देशों के नागरिकों और वहां कि सरकार ने अपने देश को शिखर पर लाने के लिए कितनी मेहनत की है। यहां पर मैंने नागरिकों का जिक्र पहले किया है।...