जब कृष्ण बने मुरारी
जब श्रीकृष्ण बने मुरारी द्वापर युग में प्रागज्योतिषपुर नामक एक राज्य था , जिस पर भौमासुर नामक राक्षस राज किया करता था। भौमासुर की मां पृथ्वी थीं।। भौमासुर यह बात भाली-भांति जानता था कि कोई भी मां अपने पुत्र की मृत्यु की कामना नहीं कर सकती है। इसीलिए भौमासुर ने ब्रम्हा की कठोर तपस्या करके वरदान मांगा कि उसकी मृत्यु उसकी मां की इच्छा से ही हो। इस वरदान के कारण भौमासुर अजेय हो गया। अपनी आसुरी प्रवृत्ति के कारण तीनों लोकों में उसका आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ने लगा। भौमासुर का सेनापति जिसका नाम मुरार था , उसकी सहायता से भौमासुर ने देवताओं को परास्त करके उन्हें स्वर्ग से निष्कासित कर दिया। भौमासुर की तरह ही मुरार भी अजेय था क्योंकि उसकी पुत्री अहिलावती कामाख्या देवी की उपासक थी और उसे कामाख्या देवी ने वरदान दिया था कि उसकी सदैव सहायता करेंगी। ...